Video: नवगछिया में टूटने के कगार पर इस्माइलपुर-बिंदटोली रिंगबांध! कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराया

Video: भागलपुर के नवगछिया में इस्माइलपुर-बिंदटोली रिंगबांध फिर एकबार ध्वस्त होने के कगार पर है. जिससे गोपालपुर और रंगरा प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का खतरा अब मंडराने लगा है.

बिहार के भागलपुर जिले में गंगा तबाही मचा रही है. नवगछिया में भी गंगा का रौद्र रूप दिख रहा है. पिछले साल की तरह इसबार भी इस्माइलपुर बिंदटोली रिंगबांध पर खतरा बढ़ने लगा है. रिंगबांध ध्वस्त होने के कगार पर है. बांध कटना शुरू हो चुका है. इस्माइलपुर गोपालपुर बिंद टोली में तटबंध टूटने से कई गांवों में पानी घुस सकता है. गोपालपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं. रंगरा प्रखंड के गांवों में भी पानी फैलने की संभावना है. लोगों के अंदर भय बना हुआ है. पिछले साल 20 अगस्त को तटबंध 7 और 8 के बीच ध्वस्त हुआ था और कई गांवों में पानी घुस गया था. इसबार उससे आगे पूरब की ओर स्पर संख्या 8 और 9 के बीच डैमेज हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >