Video: भागलपुर में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में गिरे सांसद अजय मंडल, स्ट्रेचर पर पहुंचाया गया अस्पताल

Video: भागलपुर के सांसद अजय मंडल सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में चोटिल हो गए. उन्हें आनन-फानन में स्ट्रैचर पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर पहुंचे और 208 करोड़ की 32 योजनाओं का उन्होंने उद्घाटन किया. सीएम नीतीश इंडोर स्टेडियम पहुंचे और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के फाइनल मुकाबले को भी उन्होंने देखा. खिलाड़ियों से सीएम ने परिचय भी लिया. इस दौरान भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल एक हादसे का शिकार बन गए. उनका पांव फिसल गया और वो लड़खड़ाकर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें स्ट्रैचर पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा.

वीडियो क्रेडिट: संवाददाता गौतम वेदपाणि, भागलपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >