भागलपुर में करोड़ों की लागत बनेगा नया हाई लेवल पुल, 40 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

Bhagalpur: भागलपुर के माणिक सरकार घाट पर 14 करोड़ की लागत से 100 मीटर लंबा हाई लेवल ब्रिज बनाया जाएगा. इसका सर्वे पूरा हो चुका है और डीपीआर मुख्यालय भेज दी गई है.

Bhagalpur: भागलपुर के माणिक सरकार घाट के पास एक नया पुल बनाने की तैयारी चल रही है. यह काम ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया जाएगा. पुल के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है और डीपीआर भी संबंधित विभाग को भेज दी गई है. अब विभाग से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और उसके बाद निर्माण काम शुरू किया जाएगा.

नहीं होगी आवाजाही में दिक्कत

यह पुल हाई लेवल ब्रिज के रूप में बनाया जाएगा, ताकि बारिश या बाढ़ के समय भी लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो. इस प्रोजेक्ट पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. पुल बनने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

माणिक सरकार घाट के पास बनने वाला यह पुल करीब 100 मीटर लंबा होगा. यह खासकर शंकरपुर और अजमेरीपुर बैरिया पंचायत के गांवों के लिए काफी जरूरी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे माल ढुलाई आसान होगी.

दोनों पुलों से सुधरेगी परिवहन व्यवस्था

जमुनिया धार पर बन रहे पुल और सड़क से शंकरपुर, दारापुर, बिंद टोली, मोहनपुर दियारा समेत करीब दो दर्जन गांवों के 40 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा. इससे पूरे इलाके में आवाजाही आसान हो जाएगी और विकास को भी गति मिलेगी.

अभी हालात ऐसे हैं कि लोग चंदा जुटाकर अस्थायी चचरी पुल बनाते हैं और उसी से जोखिम उठाकर सफर करते हैं. बाढ़ के समय यह पुल बह जाता है. फिर लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है. नए पुल के बनने से इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मंजूरी के बाद शुरू होगा काम

ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि माणिक सरकार घाट पर पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार है और आगे की प्रक्रिया जारी है. वित्त विभाग से हरी झंडी मिलते ही निर्माण एजेंसी तय कर काम शुरू कर दिया जाएगा. जमुनिया धार पर पुल निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें: चारों सदनों के सदस्य बनने वाले दूसरे नेता बने नीतीश, इस दिन दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा

बिहार के 32 जिलों में अब सीनियर IPS संभालेंगे कमान, क्राइम कंट्रोल के लिए DGP ने बनाया नया प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >