भागलपुर में सोना-चांदी के भाव थमे, मंडी में अधिकांश खाद्य पदार्थों के दाम भी स्थिर

Bhagalpur Mandi: भागलपुर मंडी में सोना-चांदी के भाव स्थिर, जबकि दलहन और खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज के ताजा थोक और खुदरा बाजार भाव यहां देखें.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur Mandi: स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन व तेलहन को छोड़ खाद्य पदार्थों की कीमत स्थिर है, लेकिन सर्राफा बाजार के भावों में लगातार बढ़ोतरी व उतार-चढ़ाव जारी है. साेना-चांदी की कीमत में 20दिन पहले से लगातार उतार-चढ़ाव रहा. पिछले छह दिन से भाव स्थिर रहा और शुक्रवार को सोना भाव में गिरावट, तो चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गयी. मंगलवार को सोना में आंशिक गिरावट, चांदी के भाव स्थिर रहे. बुधवार को दोनों के भाव स्थिर रहे. ताजा थोक दरों पर नजर डालें तो दलहन में चना व अरहर में तेजी है, जबकि अन्य अनाज के दाम स्थिर बने हुए हैं. पिछले 15 दिन पहले तेलहन की कीमत में तेजी आयी. वहीं खुदरा बाजार में कुछ क्षेत्रों में भी भाव स्थिर है. सर्राफा बाजार में पहले से ही कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं.

सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर

24 कैरेट सोना : 1.45 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट सोना : 1.30 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)

चांदी: 2.37 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)

दलहन और अनाज मंडी का हाल

दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.

खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)

चना व मसूर दाल72 रुपये

अरहर दाल 120 से 130 रुपये

मूंग दाल98 रुपये

कलाई दाल105 – 115 रुपये

आटा35 रुपये

कतरनी चावल 80 से 160 तक

अनाज मंडी में कतरनी चावल अपनी गुणवत्ता के आधार पर 80 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये के भाव पर उपलब्ध है. चूड़ा के शौकीनों के लिए कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर मिल रहा है.

तेलहन बाजार में बढ़त

खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी का रुख है. 15 लीटर वाले मंगल तेल का डिब्बा 2400 रुपये था, जो 2475 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, रिफाइन तेल की कीमत 2350 से 2450 रुपये (प्रति 13 लीटर) के बीच बनी हुई है.

Bhagalpur Mandi: व्यापारियों का मत, कीमतों में बदलाव संभव

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए कीमतों में और भी बदलाव होने की संभावना है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष उत्पादों के दाम 1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी जा सकते हैं.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >