भागलपुर: पप्पू तांती हत्याकांड में पुलिस दबिश के बाद मुख्य आरोपी शशि मोदी ने कोर्ट में किया सरेंडर

भागलपुर में चर्चित पप्पू तांती हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी शशि मोदी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है. जांच जारी है.

भागलपुर. भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण उर्फ पप्पू तांती हत्याकांड में पुलिस की लगातार दबिश के बीच नामजद आरोपित शशि मोदी ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. पुलिस के अनुसार कार्रवाई के बढ़ते दबाव के बीच शशि मोदी ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया.

एसआईटी की कार्रवाई के बीच तीन अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. एसएसपी और सिटी एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मंगलवार को तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में मुंगेर जिले के नयारामनगर थाना क्षेत्र के बरईचक पाटम निवासी रविंद्र मंडल के पुत्र अमित राज, मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी हरेराम साह के पुत्र सूरज कुमार और गुरहट्टा चौक निवासी विपिन साह के पुत्र लवीस आनंद शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार अमित राज शशि मोदी का मौसेरा साढ़ू है. तीनों आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है.

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे बढ़ी

11 सितंबर को कुतुबगंज कुम्हार टोली के समीप गोली मारकर पप्पू तांती की हत्या के बाद एसआईटी का गठन किया गया था. टीम ने सीसीटीवी फुटेज के साथ तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ायी. इसके बाद नामजद और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की गयी.

लगातार छापेमारी के बाद शशि मोदी ने किया सरेंडर

हत्याकांड में नामजद शशि मोदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले कई दिनों से उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी. पुलिस के अनुसार कार्रवाई तेज होने और गिरफ्तारी का दबाव बढ़ने के बाद शशि मोदी मंगलवार को न्यायालय पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया.

एक दिन पहले पत्नी दीपिका हुई थी गिरफ्तार

शशि मोदी की पत्नी और वार्ड 51 की पार्षद दीपिका कुमारी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस के अनुसार दीपिका पर पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप था. इस मामले में कार्रवाई के बाद पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश भी तेज कर दी थी.

अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी

शशि मोदी के सरेंडर और तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इसके लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपितों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >