हल्की बूंदाबांदी से मौसम में आया बदलाव, छाये रहे बादल

हल्की बूंदाबांदी से मौसम में आया बदलाव, छाये रहे बादल

– जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले में मौसम में गुरुवार को फिर से बदलाव आया. दोपहर से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाये रहे. शहर में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई. धूल भरी हवाएं चलती रही. मौसम में बदलाव से दोपहर में लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली. दोपहर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 59% रही. तीन किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 17 से 21 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि बनी रह सकती है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा, बारिश की संभावना अभी नहीं है. इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति 3 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. किसान भाइयों को सलाह दिया जाता है कि सब्जियों में इस दौरान आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं, पशुओं को पर्याप्त पानी पिलायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >