Bhagalpur: हस्तशिल्प को लेकर काफी संभावनाएं, डीएम बोले- युवा धरोहर संभालते हुए करें ऊंचाई प्रदान

Bhagalpur: जिला प्रशासन भागलपुर की ओर से शनिवार को टाउन हॉल, भागलपुर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे खंड का आयोजन किया गया. इसमें विज्ञान मेला एवं हस्तशिल्प प्रतियोगिता के अंतर्गत हैंडीक्राफ्ट, एग्रोप्रोडक्ट, टेक्टाइल्स जैसे कला-शिल्प कृतियों की प्रदर्शनी लगायी गयी.

Bhagalpur: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन भागलपुर की ओर से शनिवार को टाउन हॉल, भागलपुर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे खंड का आयोजन किया गया. इसमें विज्ञान मेला एवं हस्तशिल्प प्रतियोगिता के अंतर्गत हैंडीक्राफ्ट, एग्रोप्रोडक्ट, टेक्टाइल्स जैसे कला-शिल्प कृतियों की प्रदर्शनी लगायी गयी. मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ नवलकिशोर चौधरी ने युवाओं की ओर से तैयार हस्तशिल्प व इनोवेशन की सराहना की और कहा कि हस्तशिल्प में काफी संभावनाएं हैं. इसके लिए युवा आगे आयें और धरोहर को संभालते हुए इसे और ऊंचाई प्रदान करें.

युवाओं को नवाचार के प्रति आकर्षित करने से ही बढ़ेगा कला प्रयोग

इससे पहले विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने किया. उनके साथ उपविकास आयुक्त प्रदीष कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, वरीय उप समाहर्ता मिथिलेश प्रसाद, को-कनवेनर ऋषिकेश कुमार, मंजूषा गुरु मनोज पंडित, आकाशवाणी भागलपुर के उद्घोषक कुमार गौरव, नेहरू युवा केंद्र के मृत्युंजय कुमार आदि उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत कला, संस्कृति एवं युवा विभाग पदाधिकारी अंकित रंजन ने किया, तो मंच का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक विजय कुमार मिश्र ने किया. इस आयोजन में भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज नॉलेज पार्टनर के रूप था, तो भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश रॉय ने इस तरह के आयोजन के लिए जिला प्रशासन और कला संस्कृति एवं युवा विभाग को धन्यवाद दिया. युवाकृति हस्तशिल्प प्रतियोगिता के तहत तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें टेक्सटाइल, एग्रो प्रोडक्ट, हस्त कलाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने कहा कि युवाओं ने जहां तकनीकी परिकल्पनाओं को एक विज्ञान मॉडल के रूप में इस विज्ञान एवं हस्तशिल्पत प्रदर्शनी में बड़ी ही रचनात्मकता से प्रस्तुत किया. साथ ही मिट्टी, गोबर, घास, पुआल, बांस आदि से बने सामानों, कबाड़ से जुगाड़ तकनीक पर आधारित कलाकृति को प्रदर्शित किया.

हैरत में पड़ गये अतिथि

इंटरस्तरीय उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल की 12वीं की मुकबधिर छात्रा जैवा परवीन ने पुआल पेंटिंग के माध्यम से शहीद भगत सिंह, चाचा नेहरू, गौतम बुद्ध जैसे महापुरुषों को प्रदर्शित किया. एग्रो प्रोडक्ट से तैयार कलाकृति को देखकर अतिथि हैरत में पड़ गये. मंजूषा गुरु मनोज पंडित के संचालन में अमन सागर समेत अन्य प्रतिभागियों ने मंजूषा कला से दीपावली को रंगीन बनाने को प्रेरित किया. भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज भागलपुर के छात्र जयंत ,रूद्रदेव एवं अनामिका ने डुअल एक्सिस सोलर ट्रांसफर सिस्टम का इनोवेशन किया. इससे सोलर प्लेट स्वतः सूर्य की रोशनी की दिशा में घूम जायेगा. , वहीं गेस लीक करने या आग लगने पर लोगों को संदेश भेजने वाला उपकरण ,गौतम बिट्टू, रतन , ललन, कृष्णा द्वारा तार रहित विद्युत गाड़ी, तान्या, पंकज और रोहन द्वारा पहाड़ी इलाकों में वाहन दुर्घटना को रोकने के लिए एवं कृषि में जल की उपयोगिता को व्यवस्थित करने के लिए संयंत्र बनाया गया. सुमन कुमारी, जूही, मणिकांता व मेधा ने आग से सुरक्षा के लिए उपकरण की प्रदर्शनी लगायी. सैनिकों के स्वास्थ्य से संबंधी उपकरण स्नेहा, रूपाली,अनामिका एवं ज्योति ने तैयार की. इससे किसी भी खतरे और खराब स्वास्थ्य की सूचना मुख्यालय भेजा जा सकेगा. शाहकुंड के दिलीप कुमार द्वारा पुआल से बनायी गयी.

प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार पाने वाले विजेता

  • विज्ञान मेला सुमन कुमारी एवं टीम
  • एग्रो प्रोडक्ट जेवा परवीन
  • हैंडी क्राफ्ट अमन सागर
  • टेक्सटाइल्स ब्यूटी कुमारी

इसके अलावा हस्तशिल्प में सृष्टि श्री टीम द्वितीय, अनुराग तृतीय, एग्रो प्रोडक्ट में विक्की द्वितीय, कशिश तृतीय, टेक्सटाइल में कृषिका द्वितीय, महानंद तृतीय, विज्ञान मेला में स्नेहा टीम द्वितीय, आयुष राम टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

इसे भी पढ़ें: Land For Job: जमीन के बदले नौकरी मामले में बड़ा एक्शन, अमित कात्याल का भाई सीए राजेश कात्याल गिरफ्तार

Gopalganj News: जेल में बंद अपराधियों ने रची थी कुख्यात विशाल की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >