कला व संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन की ओर से इस वर्ष तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह समारोह चार से छह मई तक अंग संस्कृति भवन और भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित होगा. उत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह में जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी. स्कूली बच्चों और शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. लोक नृत्य, लोक गायन और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. संगीत प्रेमियों के लिए विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया जायेगा. आर्टिस्ट कैंप के साथ-साथ फोटोग्राफी और विश्व प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. विभिन्न सरकारी कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा. फोटोग्राफी और गायन प्रतियोगिता के लिए आवेदन शुरू इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है. प्रतिभागी का भागलपुर जिला का निवासी (कलाकार, फोटोग्राफर या छात्र) होना अनिवार्य है. लोक नृत्य व लोक गायन के लिए ऑडिशन तीन मई को भागलपुर संग्रहालय में होगा. चयनित कलाकारों को फोन द्वारा सूचित किया जायेगा. फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय भागलपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर रखा गया है. प्रतिभागी अधिकतम दो फोटो गूगल फॉर्म के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं. फोटो पर किसी भी तरह का वाटरमार्क, लोगो या नाम नहीं होना चाहिए. फोटो का रिजोल्यूशन ओरिजिनल या 12 x 18 इंच आकार में 300 डीपीआइ होना आवश्यक है.
bhagalpur news. कल से छह मई तक मनाया जायेगा भागलपुर जिला स्थापना दिवस
कला व संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन की ओर से इस वर्ष तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है.
