सावन के दूसरे बुधवार बाबा बूढ़ानाथ की हुई सरकारी पूजा, पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सावन के दूसरे बुधवार को विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा संपन्न हुई, भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.

भागलपुर : प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सावन के दूसरे बुधवार को सुबह पांच बजे विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा संपन्न हुई. इस दौरान भगवान शिव का गंगाजल, फूल-फल और पंचामृत से अभिषेक किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए विशेष अनुष्ठान से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया.

महंत के सान्निध्य में हुआ विशेष अनुष्ठान

महंत शिवनारायण गिरि के सान्निध्य में पंडित अभिषेक पांडेय ने पूरे विधि-विधान और शुद्धता के साथ सरकारी पूजा संपन्न करायी. पूजा के दौरान भगवान शिव का विशेष शृंगार और पूजन किया गया.

मंदिर प्रबंधन ने संभाली व्यवस्था

पूजा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. श्रद्धालुओं की सुविधा और अनुष्ठान की गरिमा बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी थी.

पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सरकारी पूजा और आरती संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. पट खुलते ही बाबा के दर्शन के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन और पूजन करते नजर आए.

जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बाबा बूढ़ानाथ के जयकारे लगाए. जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा. भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार राव

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >