उर्वरक की मात्रा में भिन्नता पर बीएओ से मांगा जवाब

उर्वरक की मात्रा में भिन्नता पर बीएओ से मांगा जवाब

भागलपुर. जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा ने जिले में उपलब्ध उर्वरक की मात्रा में भिन्नता पाये जाने पर सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पत्र लिखकर जवाब मांगा है. पत्र में कहा कि जिले में पॉस प्रणाली से उर्वरक की बिक्री एवं भंडारण में काफी अंतर पाया गया है. इसकी जांच एवं भंडार में मिलान जरूरी है.

कृषि निदेशालय ने चेतावनी दी है कि यदि विक्रेता द्वारा बिक्री किये गये उर्वरक की मात्रा पॉस मशीन से नहीं हटाया जाती है तो जिले में उर्वरक की उपलब्धता मानते हुए उर्वरक उपलब्ध नहीं कराया जायेगा. खरीफ मौसम में उर्वरक की कमी होती है तो इसके जिम्मेदार होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >