Bhagalpur news बांका इंटरसिटी 20 मिनट रुकी, जंपर केबल से छेड़छाड़ की आशंका

सुलतानगंज–जमालपुर रेलखंड पर गुरुवार सुबह डाउन होम सिग्नल में अचानक आयी खराबी से डाउन बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक रुकी रही.

सुलतानगंज–जमालपुर रेलखंड पर गुरुवार सुबह डाउन होम सिग्नल में अचानक आयी खराबी से डाउन बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक रुकी रही. ट्रेन जैसे ही डाउन होम सिग्नल के पास पहुंची, अचानक सिग्नल लाल हो गया. सिग्नल फेल होने से ट्रेन को वहीं रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही आरपीएफ और सिग्नल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. तकनीकी टीम ने गड़बड़ी ठीक करने के बाद ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया. स्टेशन अधीक्षक गिरीश प्रसाद सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिग्नल के पास जंपर केबल डिस्कनेक्ट कर दिया था, जिससे सिग्नल फेल हो गया. उन्होंने बताया कि ट्रेन सुलतानगंज स्टेशन पर सुबह 4:38 बजे पहुंची और 4:40 बजे खुली. आरपीएफ के एसआई उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि एसएसई सिग्नल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

अजगैवीनाथ धाम से निकली रथयात्रा

सुलतानगंज पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर गंगाजल साथ लेकर गुरुवार को अजगैवीनाथ धाम से वार्षिक अखंड दांडी रथ यात्रा श्रद्धा और भक्ति के माहौल में बासुकीनाथ के लिए रवाना हुई.रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और श्रद्धालु रामधुन करते हुए नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे. आयोजनकर्ता कुशाली बाबा एवं दांडी बाबा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में महिला-पुरुष काफी संख्या में शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से अधिक रही. कुशाली बाबा आठ बार दंड कर चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने इस दांडी रथ यात्रा की शुरुआत की. अजगैवीनाथ धाम से प्रारंभ हुई यह यात्रा बाबाधाम होते 24 तारीख को बासुकीनाथ पहुंच कर संपन्न होगी. पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, जहां श्रद्धालु भगवान के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >