Bhagalpur. मौसम खराब होते ही गंगा में नाव परिचालन पर रोक, प्रशासन अलर्ट

गुरुवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन गंगा नदी में नाव परिचालन पर तत्काल रोक लगा दी. प्रशासन का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही दोबारा नावों का संचालन शुरू किया जायेगा.

भागलपुर से ललित की रिपोर्ट

Bhagalpur. विक्रमशिला सेतु का स्लैब ध्वस्त होने के बाद नवगछिया और भागलपुर के बीच लोगों के आवागमन का मुख्य साधन इन दिनों गंगा नदी में चलने वाली नावें बनी हुई हैं. इसी बीच गुरुवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन गंगा नदी में नाव परिचालन पर तत्काल रोक लगा दी. प्रशासन का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही दोबारा नावों का संचालन शुरू किया जायेगा.

दोपहर में अचानक बदला मौसम

गुरुवार करीब दो बजे अचानक तेज हवा चलने लगी और आसमान में काले बादल छा गये. मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया. नदी में तेज हवा और ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नावों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश जारी कर दिया.

घाटों पर बढ़ायी गयी निगरानी

प्रशासन की ओर से घाट पर नाव चालकों को साफ निर्देश दिया गया है कि अगले आदेश तक किसी भी नाव को गंगा में नहीं उतारा जाये. साथ ही घाटों पर पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों की तैनाती भी बढ़ा दी गयी है, ताकि कोई व्यक्ति जोखिम उठाकर नदी पार करने की कोशिश न करे.विक्रमशिला सेतु पर आवागमन पहले से बाधित रहने के कारण बड़ी संख्या में लोग नाव के सहारे सफर कर रहे हैं. ऐसे में मौसम खराब होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गयी है. हालांकि प्रशासन ने लोगों से धैर्य रखने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BRAJESH NANDAN MAD

Published by: Pratyush Prashant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >