Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजा हर-हर महादेव

सरकारी पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए. दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला. सुबह पांच बजे मंदिर में सरकारी पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करायी. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने पूजा व्यवस्था में सहयोग किया. सरकारी पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए. दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने भगवान शिव का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >