Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में उमड़ी भीड़, सरकारी पूजा के बाद शुरू हुआ दर्शन

भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शनिवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. मंदिर में सुबह पांच बजे सरकारी पूजा का आयोजन किया गया.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur News: भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में शनिवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. मंदिर में सुबह पांच बजे सरकारी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा. पूजा-अर्चना महंत शिवनारायण गिरि के नेतृत्व में संपन्न हुई, जबकि पंडित अभिषेक पांडेय ने विधि-विधान के साथ पूजा कराई. पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इसके बाद भक्तों की लंबी कतार लग गई. मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था में प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने भी सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >