बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे आस्ट्रेलिया के सैलानी, एक घंटे तक लगाया ध्यान

भागलपुर एक ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान है. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं. यहां भ्रमण करने में कोई दिक्कत नहीं हुई. खुद भी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. यहां की आवोहवा बहुत अच्छी है.

भागलपुर एक ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान है. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं. यहां भ्रमण करने में कोई दिक्कत नहीं हुई. खुद भी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. यहां की आवोहवा बहुत अच्छी है. शांति के लिए ध्यान लगाना जरूरी है. यह बात बुधवार को बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे आस्ट्रेलिया सिडनी के शिक्षक दंपति मिस्टर चलैट व मिस चलैट ने कही.

उनका स्वागत मंदिर के प्रबंधक बाल्मीकि सिंह व अन्य श्रद्धालुओं ने किया. मंदिर पहुंचे विदेशी सैलानी को देखकर श्रद्धालु आश्चर्य में पड़ गये. यहां एक घंटे तक बैठकर दंपति ने ध्यान लगाया. बताया कि इससे पहले कहलगांव बटेश्वर स्थान गये थे. नेट पर सर्च करके ऐतिहासिक स्थलों पर घूम रहे हैं. यहां से बौद्धगया जाना है. बूढ़ानाथ मंदिर प्रबंधन ने स्वागत किया. दंपति यहां अहले सुबह पहुंचे और फिर डेढ़ घंटे के बाद वापस लौट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >