Bhagalpur news लक्ष्य से अधिक होल्डिंग टैक्स वसूली की सराहना
सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने कर्मियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिये. राजस्व बढ़ाने, विकास कार्यों में तेजी और पर्व-त्योहार की तैयारी को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. बैठक में मुख्य पार्षद ने होल्डिंग टैक्स लक्ष्य से अधिक वसूली करने पर कर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अभी से तैयारी शुरू करने और कर संग्रहण को और तेज करने का निर्देश दिया. व्यवसायियों के ट्रेड लाइसेंस बनाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा गया कि नगर क्षेत्र में कोई व्यवसायी बिना ट्रेड लाइसेंस के नहीं रहे, इसे सुनिश्चित किया जाए. योजना शाखा के कर्मियों को 143 योजनाओं के एनआईटी प्रकाशन में तेजी लाने के निर्देश दिये, ताकि विकास कार्यों में विलंब न हो.
घाटों की सफाई व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
विशुआ पर्व को देखते हुए अजगैबीनाथ मंदिर घाट और नमामि गंगे घाट पर साफ-सफाई, बांस बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया. दक्षिणी क्षेत्र में डांढ़ की सफाई कराने को कहा. मुख्य पार्षद ने वार्ड 2, 3, 12, 15 और 18 में संबंधित पार्षदों के साथ सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.
आज होगी सशक्त स्थायी समिति की बैठक
नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक 10 अप्रैल शुक्रवार को नप सभागार में होगी. अध्यक्षता मुख्य पार्षद करेंगे. बैठक में गत बैठक की पुष्टि सहित कुल 19 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जायेगा. नप कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने इसकी सूचना सभी सदस्यों को दे दी है और तैयारी पूरी कर ली है.जिला टीम ने नगर परिषद क्षेत्र में योजनाओं की किया जांच कीसुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रही योजनाओं की गुणवत्ता जांच के लिए जिला स्तरीय टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया. टीम ने विभिन्न वार्डों में चिह्नित स्थलों पर पहुंच कर योजनाओं का निरीक्षण किया. टीम ने वार्ड 25, 26, 27 एवं 28 में संचालित योजनाओं की बारीकी से जांच की. बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि कुल पांच योजनाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्य की लंबाई, चौड़ाई और गुणवत्ता का आकलन किया गया. जांच में निर्माण कार्यों की स्थिति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के आधार पर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला पदाधिकारी को भेजी जायेगी, ताकि आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जा सकें. निरीक्षण टीम में शाहकुंड व सुलतानगंज के बीडीओ के साथ पीएचईडी और ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.