कहलगांव.
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर 13024 डाउन के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश में छलांग लगा दी. घायल व्यक्ति के पास कोई सामान या पहचान संबंधी दस्तावेज़ नहीं पाया गया. आरपीएफ निरीक्षक विपिन कुमार की तत्परता से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया. वहीं, आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि व्यक्ति की पहचान की प्रक्रिया जारी है. यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया आगे आकर घायल के परिवार को सूचित करने में सहायता करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
