कृषि मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर योजनाओं की समीक्षा की

कृषि मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर योजनाओं की समीक्षा की

भागलपुर. कृषि मंत्री, प्रदेश सरकार डॉ प्रेम कुमार ने आत्मा योजना अंतर्गत परियोजना निदेशक, उप परियोजना निदेशक, सहायक तकनीकी प्रबंधक व प्रगतिशील किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर योजनाओं की समीक्षा की. आत्मा,भागलपुर की ओर से जिले का सामरिक अनुसंधान प्रसार योजना का निर्माण, किसान सलाहकार समिति का गठन व संविदा आधारित प्रखंड, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं लेखापाल का नियोजन, किसान सलाहकार पुरस्कार योजना के कौशल विकास योजना का लक्ष्य के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम का निष्पादन, किसान चौपाल का आयोजन सभी पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो रहा है.

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा, आत्मा उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह, आशीष कुमार, श्रद्धा गर्ग, परमेश्वर कुमार सिंह, आकांक्षा, इति कुमारी, विक्रम कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >