Bhagalpur news अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन का बुलडोजर

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम के निर्देश पर सोमवार को नवगछिया जीरोमाइल चौक पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गयी.

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम के निर्देश पर सोमवार को नवगछिया जीरोमाइल चौक पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गयी. नवगछिया नगर परिषद व नवगछिया अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम बुलडोजर, ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों ने प्रशासन से दो दिनों का समय मांगा. प्रशासन ने मानवीय पहलू को देखते हुए अल्टीमेटम स्वीकार कर लिया, लेकिन स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के बाद सख्ती से अतिक्रमण हटाया जायेगा. नवगछिया क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है. सड़क किनारे अवैध दुकानें, खड़े वाहन और अस्थायी कब्जे यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर रहे हैं, जिससे आये दिन जाम और हादसों की स्थिति बनी रहती है. प्रशासन ने पिछले एक सप्ताह से माइकिंग और सूचना के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही थी, लेकिन दुकानदारों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गयी. इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सख्त रुख अपनाया. जीरोमाइल बस स्टैंड, मकनपुर चौक सहित नवगछिया बाजार के कई प्रमुख मार्ग मेन रोड, दुर्गा मंदिर रोड, हरिया पट्टी, मनिहारा पट्टी, विषहरी मंदिर रोड, पोद्दार गली और पुरानी एनएसी रोड पर अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. कई स्थानों पर सड़कें इतनी संकरी हो गयी है कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है.

जाम से जनता परेशान :

लगातार अतिक्रमण से शहर में दिन-रात जाम की समस्या बनी हुई है. आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है.

प्रशासन का अल्टीमेटम :

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि दो दिनों के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो अवैध कब्जों को बलपूर्वक हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >