bhagalpur news. चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी से दो लाख के चेन की छिनतई

तातारपुर थाना क्षेत्र के रहने सराय रोड निवासी चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्रवण बाजाेरिया की पत्नी सरिता बाजोरिया के गले से दो लाख रुपये मूल्य के सोने का चेन बाइक सवार अपराधियों छीन लिया.

तातारपुर थाना क्षेत्र के रहने सराय रोड निवासी चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्रवण बाजाेरिया की पत्नी सरिता बाजोरिया के गले से दो लाख रुपये मूल्य के सोने का चेन बाइक सवार अपराधियों छीन लिया. घटना मंगलवार अहले सुबह की है. घटना के क्रम में पीड़िता सरिता बाजोरिया चोटिल हो गयी हैं. घटना के बाद मामले की सूचना स्थानीय तातारपुर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी का अवलोकन किया और घटना के संदर्भ में सरिता बाजोरिया से जानकारी ली. लिखित आवेदन के आधार पर तातारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी मिली है कि अहले सुबह सरिता बाजोरिया मॉर्निग वॉक करने के लिए जा रही थी. सराय मोहल्ला स्थित घर के मुख्य गेट से पांच से सात मीटर पहले बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला का चेन छीनने की कोशिश करने लगे. इस दौरान सरिता बाजाेरिया ने एक अपराधी का हाथ पकड़ लिया फिर अपराधी ने उन्हें जोरदार धक्का दे कर गिरा दिया. उनके गले से चेन खींच लिया. सरिता बाजोरिया के गले में खरोंच और कमर में चोटें आयी हैं. घटना के बाद अपराधी तेज गति से बाइक चलाते हुए सराय चौक की तरफ भाग गये. इसके बाद वह दायें गया या बायें गया, किसी ने नहीं देखा. घटना के दौरान सरिता बाजोरिया द्वारा हल्ला किये जाने के बाद कई लोग मौके पर जुट गये, फिर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस द्वारा सीसीटीवी अवलोकन के पश्चात एक अपराधी की पहचान कर ली है. पुलिस उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जानकारी मिली है कि घटना में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिसने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया है. ततारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के गले से सोने के चेन छीनने का मामला संज्ञान में आया है. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस की टीम मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा.

बच्चे के गले से चेन झपटकर भाग रहा था बदमाश, पकड़ाने के बाद पिटाई

शहर के लोहिया पुल पर सोमवार को दिनदहाड़े झपटमारी की घटना से अफरा-तफरी मच गयी. एक झपटमार ने मासूम बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया और मौके से भागने लगा. घटना के बाद बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपित के पीछे दौड़ पड़ी. महिला की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग सक्रिय हो गये और भाग रहे झपटमार को दौड़ाकर पकड़ लिया. इसके बाद गुस्साये लोगों और पीड़ित महिला ने बीच सड़क पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी. घटना की सूचना किसी ने डायल 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. पुलिस आरोपित को थाने ले गयी, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम बंटी कुमार बताया. वह मारूफचक इलाके का रहने वाला है. सूत्रों के अनुसार आरोपित सूखे नशे का आदी बताया जा रहा है. नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इलाके में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. आरोपित को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >