वाहन चालकों से एक लाख तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला

वाहन जांच अभियान में 22 वाहन चालकों पर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलने के कारण कुल 1 लाख 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया

नवगछिया. जिले के कदवा थाना पुलिस ने मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यह अभियान बाबा बिसुराउत पहुंच पथ पर कदवा थानाध्यक्ष मो नसीम अंसारी के नेतृत्व में चलाया गया. वाहन जांच अभियान के दौरान कुल छोटी-बड़ी 22 वाहन चालकों पर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलने के कारण कुल 1 लाख 3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई. इस प्रकार के अभियान से वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलती है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने न केवल वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की, बल्कि उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में भी बताया. पुलिस ने चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की अनिवार्यता, तेज गति से वाहन न चलाने और शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया. पुलिस ने स्थानीय समुदाय और स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, ताकि बच्चे और युवा भी सड़क सुरक्षा के महत्व को समझ सकें.

मोहनपुर मधुबन पंचायत में डब्ल्यूपीओ का उद्घाटन

15वीं वित्त आयोग के 7.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित ठोस, तरल व अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन प्रमुख रश्मि कुमारी, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, पीओ देवेश कुमार गुप्ता व मुखिया जुली देवी ने मंगलवार को फीता काट कर किया. बीडीओ ने कहा कि सरकार ने पंचायतों को साफ रखने व गंदगी को संग्रहित कर उसका जैविक खाद बनाने के लिए इस इकाई का निर्माण कराया है, ताकि गांवों में साफ सफाई हो व ग्रामीणों को गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचाव के साथ-साथ पंचायत को जैविक खाद की बिक्री कर समृद्ध बनाया जा सके. जनप्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने का स्वयं प्रयास करें व आमजनों को प्रेरित करें. मौके पर महादेव मंडल, सुनीता देवी, विजय मंडल, उदय मंडल, रोहित कुमार, विनोद, राजकुमार, पंकज कुमार, प्रकाश मंडल, रंजन कुमार, मिथुन कुमार, मि इंडिया, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, गौतम कुमार, सुनील कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >