Bhagalpur News: सरहा में वर्चस्व को ले एक दर्जन राउंड चली गोली, 71 पर केस

शाहकुंड थाना क्षेत्र के सरहा गांव में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में वर्चस्व और दबंगता कायम रखने को लेकर गोलीबारी हुई.

– थानाध्यक्ष के बयान पर 21 नामजद व 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, शाहकुंड

शाहकुंड थाना क्षेत्र के सरहा गांव में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में वर्चस्व और दबंगता कायम रखने को लेकर गोलीबारी हुई. शाहकुंड थानाध्यक्ष जयनाथ शरण के बयान पर सरहा गांव के दोनों पक्ष के 21 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि सरहा में दो पक्षों के गोलीबारी हो रही है. शाहकुंड पुलिस सरहा गांव पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग फरार हो गये. फायरिंग की घटना से आहत ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्ष के लोग अवैध हथियार से लैस हो एक-दूसरे पर जान मारने की नीयत से फायरिंग कर रहे थे. इस विवाद में दोनों पक्ष के लोगों के बीच गाली-गलौज व मारपीट की घटना भी घटी है. गोलीबारी में कोई हताहत नहीं है. पुलिस को घटनास्थल से कुछ बरामद नहीं हुआ है. सरहा गांव में आमलोगों के बीच दहशत का माहौल कायम है.

पूर्व में भी दोनों पक्षों में हो चुकी है मारपीट

थानाध्यक्ष ने बताया कि सरहा के प्रथम पक्ष बबलू यादव, मंटू यादव, मनीष यादव, घनश्याम यादव, अजीत यादव, विशाल कुमार यादव और दूसरे पक्ष के राजीव यादव, विपिन यादव, सूरज यादव, सिट्टू यादव, हेतनारायण यादव, अजय यादव, गोरेलाल यादव, लंकेश यादव, मोहित यादव, लवकुश यादव, अंकुश यादव, ललित यादव, संजय यादव, भवेश यादव, डब्लू यादव और 50अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. बताया गया कि दोनों पक्ष के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है. सितंबर 2024 में मारपीट हुई थी. दोनों पक्ष के लोगों पर दो केस दर्ज है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. आरोपी फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >