Bhagalpur News: जूता खरीदने गया था सिपाही, बाइक हो गयी चोरी

पुलिस लाइन में तैनात दरभंगा के बहादुरपुर निवासी सिपाही बबलू कुमार की बाइक चाेरी हाे गयी है. उन्हाेंने काेतवाली थाना में केस किया है.

भागलपुर.

पुलिस लाइन में तैनात दरभंगा के बहादुरपुर निवासी सिपाही बबलू कुमार की बाइक चाेरी हाे गयी है. उन्हाेंने काेतवाली थाना में केस किया है. इसमें कहा है कि 19 अप्रैल काे अपने दाेस्त की बाइक लेकर खलीफाबाग चाैक से आगे मनपसंद जूते-चप्पल की दुकान गया था. दुकान के सामने बाइक लगाकर जूता खरीदने गया, वापस लाैटा ताे बाइक नहीं थी. आसपास खाेजबीन करने पर भी पता नहीं चला. इधर, कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम पिछले 24 घंटे से घंटाघर चौक पर लावारिश पड़ी एक बाइक को बरामद किया है. जिसे जब्त कर कोतवाली थाना ले जाया गया. मामले में पुलिस बाइक मालिक की जानकारी निकालने के लिए परिवहन विभाग से संपर्क किया है.

छेड़खानी मामले को उठाने का बनाया जा रहा दबाव, कार्रवाई की गुहार

सबाैर थाना क्षेत्र में दर्ज छेड़खानी और मारपीट के मामले को उठाने और बुरा अंजाम भुगतने की मिल रही धमकी को लेकर एक महिला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची. जहां उन्होंने एसपी सिटी को इस संबंध में आरोपितों की गिरफ्तारी और उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगायी है. उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई घटना को लेकर उन्होंने टुनटुन पासवान, बैजनाथ पासवान, कुनकुन पासवान पर पाॅक्साे एक्ट की धारा के तहत केस किया था. विगत 19 अप्रैल काे ये लाेग दाेबारा उनके घर घुसे औैर उनकी बेटी व उनके साथ छेड़खानी करने लगा. किसी तरह शाेर मचा कर जान बचायी. कहलगांव की रहने वाली चुंदरी देवी ने अपने पति विशाल मल्लिक पर साथ नहीं रखने का आराेप लगाया है. मामले में उन्होंने पति के विरुद्ध कार्रवाई करने और उसे उसके ससुराल में उचित स्थान दिलाने की गुहार लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची थी.

मिक्सिंग प्लांट में वाहन पलटने से मौत मामले में हुआ पोस्टमार्टम

बरारी पुल घाट के समीप रिवर फ्रंट के पास कंक्रीट मिक्सर मशीन वाला हाइवा ड्राइवर शैलेंद्र कुमार की माैत उसके वाहन के पलटने से हो गयी थी. सोमवार रात हुई घटना के बाद मंगलवार को मृतक के पिता छपरा निवासी गाेविंद राय ने बरारी पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया. जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका बेटा पिछले चार साल से केवड़िया कंक्रीट मिक्सिंग प्लांट में काम करता था औैर वाहन चलाता था. साेमवार काे भी मैटेरियल लेकर वह गंगा किनारे निर्माण स्थल पर जा रहा था लेकिन कीचड़ में टायर फंस गया, इसके बाद पलट गया औैर दब कर उसकी माैत हाे गयी.

शाहकुंड-असरगंज रोड पर हुए सड़क हादसे में मौत

सजाैर थाना क्षेत्र के गाेबरांय की द्राेपदी देवी ने अपने पति की सड़क हादसे में माैत काे लेकर बरारी पुलिस के पास मंगलवार काे फर्द बयान दर्ज कराया. उन्हाेंने कहा कि पति टेंपो लेकर बांका जिला के तेलडीहा गांव गये थे. वापस लाैटने के दाैरान शाहकुंड पावर ग्रीड के पास कुछ बाराती पेशाब करने उतर गये, ताे पति टेंपो पर ही बैठे रहे, उनके साथ दाे-तीन लाेग औैर बैठे रहे. इस बीच असरंगज की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने जाेरदार टक्कर मार दी. गंभीर अवस्था में पति व टेंपो पर सवार यात्रियाें काे लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां पति मिठन तांती की माैत हाे गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >