भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 30-बेड वाला स्लीपिंग पोर्ट, यात्रियों को रात भर मिलेगा आराम

Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर परिसर में अब रात में ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के लिए स्लीपिंग पोर्ट का निर्माण होगा. इस पोर्ट में हर यात्री के लिए अलग बेड और सामान रखने के लिए अलमारी की सुविधा होगी, जिससे होटल जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट : भागलपुर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर परिसर में यात्रियों के आराम के लिए 30-बेड वाला स्लीपिंग पोर्ट तैयार किया जाएगा. इस पोर्ट को डॉरमेट्री सिस्टम के अनुसार बनाया जाएगा, जिसमें हर यात्री के लिए अलग बेड और सामान रखने की अलमीरा की सुविधा होगी. लगभग 8–9 लाख रुपए के टेंडर के बाद जय मां वैष्णो ट्रेडर्स एजेंसी ने काम का जिम्मा लिया है और 22 जून से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

रात में स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

स्लीपिंग पोर्ट का उद्देश्य देर रात भागलपुर पहुंचने वाले या रात में ट्रेन छूट जाने वाले यात्रियों को आराम और सुरक्षित ठहरने की सुविधा देना है. स्टेशन पर होटल जैसी व्यवस्था उपलब्ध होने से यात्रियों को अतिरिक्त खर्च और असुविधा से बचाया जाएगा.

16 जून तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

रेलवे ने रिजर्वेशन काउंटर परिसर को खाली कर दिया है और अब इसे मालदा डिवीज़न द्वारा स्लीपिंग पोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है. एजेंसी ने बताया कि इसका निर्माण 16 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >