Bhagalpur News. 467 विद्यार्थियों ने छोड़ी इंटर परीक्षा

567 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा.

जिले के 59 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच इंटर परीक्षा गुरुवार को हुई. दोनों पाली मिलाकर 467 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. प्रथम पाली में फिजिक्स व दूसरी पाली में ज्योग्रेफी व बिजनेस स्टडी विषय की परीक्षा हुई. प्रथम पाली में 18323 उपस्थित व 262 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 10849 उपस्थित व 205 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. हालांकि, दोनों पाली मिलाकर कुल 29639 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया था. बताया जा रहा है कि नाथनगर स्थित एस एस बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से लेट आने के कारण दो सहित अन्य परीक्षा केंद्र से भी करीब एक दर्जन परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित हो गये. जिला शिक्षा विभाग से जारी रिपोर्ट में कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण करायी गयी. किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है. उधर, सीएमएस उच्च विद्यालय से परीक्षा देकर निकले छात्र सौरभ कुमार, सुनील कुमार, मयंक कुमार ने बताया कि फिजिक्स से पूछ गये कुछ सवाल छाेड़ कर बाकी सवाल आसान थे. कुछ सवाल को घुमाकर पूछा गया था. जवाब देने में ज्यादा समय लग गया. छात्राें ने कहा कि कुल मिलाकर परीक्षा अच्छा गया है. शुक्रवार को आइएससी व आइकॉम संकाय के तहत अंग्रेजी विषय व दूसरी पाली में आइए व वोकेशनल के तहत हिंदी विषय की परीक्षा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >