व्यवहार न्यायालय परिसर कहलगांव में शनिवार को वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 440 मामलों का आपसी सहमति से निबटारा किया गया. इन मामलों में 1 करोड़ 76 लाख 35 हजार 73 रुपये की राशि पर समझौता हुआ, जबकि 1 करोड़ 40 लाख 72 हजार 303 रुपये की वसूली की गयी. प्रथम बेंच में अवर न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार व अधिवक्ता शंकर रविदास थे. इस बेंच में दो मनी सूट सहित 304 मामलों का निबटारा कर 1 करोड़ 14 लाख 36 हजार 651 रुपये पर समझौता कराया गया. दूसरे बेंच में न्यायिक पदाधिकारी प्रज्ञा मिश्रा एवं अधिवक्ता शंकर प्रसाद शाह ने 136 मामलों का निस्तारण किया, जिसमें 61 लाख 98 हजार 422 रुपये पर समझौता हुआ और 37 लाख 93 हजार 182 रुपये की वसूली की गयी. उद्घाटन प्राधिकार के अध्यक्ष अवर न्यायाधीश अखिलेश कुमार, सचिव मुंसिफ प्रज्ञा मिश्रा, प्राधिकार के मनीष पांडेय, स्टेट बैंक शिवनारायणपुर के चीफ मैनेजर परमानंद शुक्ला तथा धनंजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. अवर न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने बैंकरों से मामलों के निष्पादन में लचीला रुख अपनाते हुए अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण में सहयोग करने की अपील की. मौके पर संजय कुमार,रंजीत कुमार, प्रवीण रजक, ललन कुमार मंडल, सुभाष कुमार, सौरभ कुमार, उत्तम कुमार व विकास सहित कई लोग उपस्थित थे.
Bhagalpur newsराष्ट्रीय लोक अदालत में 440 वादों का निबटारा, 1.76 करोड़ रुपये पर समझौता
व्यवहार न्यायालय परिसर कहलगांव में शनिवार को वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 440 मामलों का आपसी सहमति से निबटारा किया गया.

Bhagalpur newsराष्ट्रीय लोक अदालत में 440 वादों का निबटारा, 1.76 करोड़ रुपये पर समझौता