Bhagalpur News: भागलपुर के 29 पीटीसी सिपाही बने एएसआइ, एसएसपी ने लगाया स्टार

एसएसपी ने बेहतर पुलिसिंग के लिए सभी प्रोन्नत पुलिस अधिकारियों को किया प्रेरित

– एसएसपी ने बेहतर पुलिसिंग के लिए सभी प्रोन्नत पुलिस अधिकारियों को किया प्रेरित

संवाददाता, भागलपुर

बिहार पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा भागलपुर जिला बल के 29 पीटीसी (पुलिस प्रशिक्षण केंद्र) सिपाहियों को पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर प्रोन्नत किया गया है. इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने सभी नवप्रोन्नत पुलिसकर्मियों को कंधे पर स्टार लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

एसएसपी ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है. उन्हें पहले से अधिक सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा. उन्होंने सभी को बेहतर पुलिसिंग के लिए सतत प्रयासरत रहने और आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाये रखने का संदेश दिया. इस दौरान जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. पदोन्नति प्राप्त सिपाहियों के चेहरे पर उत्साह और गर्व का भाव देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >