पिकअप वैन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक मरा

भागलपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप छोटी पुलिया के पास तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप वैन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक के परखच्चे उड़ गये, जबकि इस पर बैठे दाेनों युवक गंभीर रूप घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय […]

भागलपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप छोटी पुलिया के पास तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप वैन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक के परखच्चे उड़ गये, जबकि इस पर बैठे दाेनों युवक गंभीर रूप घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शाहकुंड के समस्तीपुर गांव निवासी मो मोकिमउद्दीन के पुत्र मो मोविन हसन (39) की मौत हो गयी.

जबकि, शाहकुंड हरनाथ निवासी नौशाद आलम का बेटा मो फैसल आलम की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मो फैसल ने पुलिस को बताया कि सुबह बाइक से दोनों किसी काम के सिलसिले में गोड्डा के तेतरिया गांव जा रहे थे. इस बीच पेट्रोल पंप के समीप पुलिया पर तेज रफ्तार से पिकअप वैन आ रहा था. वे लोग साइड हो गये. लेकिन, वैन की रफ्तार ज्यादा थी और सामने से बाइक में टक्कर मार दी. हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >