होली में नहीं मिल रहा ट्रेन में कंफर्म टिकट

जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा, कंंफर्म टिकट मिलना होता जा रहा मुश्किल भागलपुर : होली में घर लौटने वाले परदेसियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, रिजर्वेशन टिकट मिलना और ज्यादा मुश्किल होते जा रहा है. दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग चल रहा है. ट्रेनों […]

जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा, कंंफर्म टिकट मिलना होता जा रहा मुश्किल

भागलपुर : होली में घर लौटने वाले परदेसियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, रिजर्वेशन टिकट मिलना और ज्यादा मुश्किल होते जा रहा है. दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग चल रहा है. ट्रेनों में वेटिंग की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे टिकट के लिए मारामारी होने लगी है.

न स्पेशल ट्रेन न कोच की संख्या बढ़ाने का अबतक निर्णय : इस परिस्थिति से निबटने के लिए रेल अधिकारियों ने स्पेशल ट्रेन जैसा अबतक कोई विकल्प दिया तो नहीं है. कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय नहीं ले सका है.

एजेंट व दलालों की कट रही चांदी: िकट काउंटर से आम यात्रियों को टिकट लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. उन्हें देर रात टिकट घर के बाहर लाइन लगना होता है. बावजूद लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है और जिसे रिजर्वेशन टिकट मिल रहा है, उसका कंफर्म नहीं, बल्कि वेटिंग टिकट मिल रहा है.

इन ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट : विक्रमशिला एक्सप्रेस, आनंद विहार मालदा एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, न्यू दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है.

हावड़ा-भागलपुर के बीच 29 फरवरी तक चलेगी स्पेशल ट्रेन : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे भागलपुर-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चला रहा है. इसका परिचालन 29 फरवरी तक ही होगा. स्पेशल ट्रेन भागलपुर व हावड़ा दोनों ओर से सप्ताह में दो-दो दिन चल रही. भागलपुर से हर मंगलवार व शुक्रवार को ट्रेन संख्या 03414 स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी तक व हावड़ा से हर बुधवार व शनिवार को 03413 स्पेशल ट्रेन 29 फरवरी तक चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >