सृजन घोटाला : दो बैंकों से 432 करोड़ की होगी वसूली

भागलपुर : सृजन घोटाला मामले में भू-अर्जन विभाग ने जो मनीसूट दायर कराया है, उसमें इंडियन बैंक से 131 करोड़ 92 लाख 95 हजार 509.81 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा से 301 करोड़ 38 लाख 31 हजार 851.08 रुपये वसूली करने का उल्लेख किया गया है. भू-अर्जन विभाग ने सूद समेत राशि को जोड़ कर […]

भागलपुर : सृजन घोटाला मामले में भू-अर्जन विभाग ने जो मनीसूट दायर कराया है, उसमें इंडियन बैंक से 131 करोड़ 92 लाख 95 हजार 509.81 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा से 301 करोड़ 38 लाख 31 हजार 851.08 रुपये वसूली करने का उल्लेख किया गया है.

भू-अर्जन विभाग ने सूद समेत राशि को जोड़ कर वसूली करने का निर्णय लिया है. अब अदालत जो आदेश पारित करेगा, उसके मुताबिक कार्रवाई होगी. इससे पहले राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने भू-अर्जन को कंटीजेंसी फंड से मनीसूट दायर करने की अक्तूबर में ही अनुमति दे दी थी.

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों बैंकों से राशि वसूली के लिए मनीसूट दायर कराया गया है. ज्ञात हो कि इस मामले में सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के सभी पदधारकों, घंटाघर के आरपी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा व पटल बाबू रोड स्थित इंडियन बैंक के तत्कालीन व वर्तमान शाखा प्रबंधक आरोपित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >