बढ़ाये गये ट्रैफिक पुिलसकर्मी, राधारानी सिन्हा, मशाकचक रोड व आदमपुर मेन रोड पर दिन में ट्रैफिक रहेगा वन वे

भागलपुर : सोमवार से बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के पहले दिन भागलपुर शहर में उमड़े परीक्षार्थी जाम में फंसकर परेशान होते रहे. परीक्षा को देखते हुए आदमपुर मेन रोड, राधा रानी सिन्हा रोड और मशाकचक रोड पर वन वे ट्रैफिक की व्यवस्थ की गयी थी. इधर सभी थानाध्यक्षों को भी परीक्षा के शुरू होने के […]

भागलपुर : सोमवार से बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के पहले दिन भागलपुर शहर में उमड़े परीक्षार्थी जाम में फंसकर परेशान होते रहे. परीक्षा को देखते हुए आदमपुर मेन रोड, राधा रानी सिन्हा रोड और मशाकचक रोड पर वन वे ट्रैफिक की व्यवस्थ की गयी थी. इधर सभी थानाध्यक्षों को भी परीक्षा के शुरू होने के समय और परीक्षा खत्म होने के वक्त अपने अपने क्षेत्र में जाम को नियंत्रित करने के लिये निर्देशित किया गया था. परीक्षा के मद्देनजर शहर एसएसपी के निर्देश पर कई जगहों पर नयी ट्रैफिक व्यवस्था को भी लागू किया गया था.

दाेपहर के वक्त परीक्षा खत्म होने के समय से लेकर दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने और दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के लगभग सभी मुख्य चौक-चौराहों और सड़कों पर भीषण जाम लग गया. कचहरी चौक, महात्मा गांधी पथ, घंटाघर चौक, पटल बाबू रोड, खलीफाबाग चौक, उल्टा पुल, स्टेशन चौक, गुड़हट्टा चौक, नया बाजार चौक, बूढ़ानाथ चौक, घूरन पीर बाबा चौक आदि जगहाें पर उक्त समय पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

13 फरवरी तक लागू रहेगी यह व्यवस्था: मानिक सरकार चौक पानी टंकी के पास से हो रहे सड़क निर्माण को लेकर केवल मानिक सरकार की ओर से आदमपुर चौक आने वाले वाहनों को ही परिचालन की अनुमति थी. वहीं आदमपुर चौक की ओर से मानिक सरकार चौक की ओर जाने वाले तीन चक्का और चार चक्का वाहनों को राधा रानी सिन्हा रोड की तरफ डायवर्ट किया गया था.

राधा रानी सिन्हा रोड पर भी तीन व चार चक्का वाहनों को केवल आदमपुर चौक की ओर से घंटाघर चौक की ओर जाने की अनमुति थी, वहीं घंटाघर चौक की आेर से केवल स्कूल बस और इमरजेंसी वाहनों को ही आने की अनुमति थी. मशाकचक रोड पर भी घंटाघर चौक की ओर से लाजपत पार्क की ओर जाने के लिए वाहनों को अनुमति दी गयी, वहीं मशाकचक की ओर से घंटाघर चौक की तरफ आने वाले वाहनों को आदमपुर मेन रोड या खरमनचक की ओर डायवर्ट कर दिया गया था.

19 अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति: एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि परीक्षा विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया है. इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी ट्रैफिक डीएसपी आरके झा को दी गयी है. सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में जाम पर विशेष नजर रखने और जाम लगते ही उचित कार्रवाई करने के लिये निर्देशित किया गया है. परीक्षा को लेकर भागलपुर ट्रैफिक पुलिस को जिला बल की ओर से अतिरिक्त 19 बल मुहैया कराये गये हैं. जिसमें 9 होमगार्ड जवान, 5 महिला पुलिस और 5 पुरुष जवान शामिल हैं. जाम से निपटने के लिये स्काउट एंड गाइड की भी मदद ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >