भागलपुर : चीन में महामारी की तरह कोरोना वायरस फैल गया है. इसके बाद चीन में फंसा कबीरपुर का छात्र अल्तमश अहमद के परिवारवालों की परेशानी बढ़ गयी है.
परिवार के लोग लगातार अल्तमश से फोन पर संपर्क में हैं. तमाम चीजों की जानकारी ले रहे हैं. अल्तमश अहमद के पिता मो हारूण रसीद खान व मामा सैयद अब्दुल करीम ने बताया कि बेटा से बात हुई. अल्तमश ने बताया कि चीन से भारत जाने की मंजूरी मिल गयी है. लेकिन वापस बुलाने के लिए अपने देश से तकनीकी पहल जरूरी है. उन्होंने सरकार से इस पहल को लेकर उम्मीद की.
उन्होंने बताया कि बातचीत में बेटा ने बताया कि कोरोना वायरस से पूरे चीन में कर्फ्यू जैसा माहौल है. लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. बीच में एक दिन मौका दिया गया था. बाजार से एक माह का भोजन का सामान खरीद पाया. मेडिकल हॉस्टल से बाहर नहीं निकलने का निर्देश है. चीन का पूरा बाजार बंद है.
परिवार के लोगों ने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार पहल कर चीन में फंसे बच्चों को बुलाएं. छात्र अल्तमश अहमद चीन में पिछले दो साल से रह कर मेडिकल कीपढ़ाई कर रहा है. वर्तमान में सेकेंड इयर का छात्र है.
