परिवहन निगम के प्रशासक मुख्य ने डीएम को भेजा पत्र
भागलपुर : तिलकामांझी बस पड़ाव परिसर में ऑटो स्टैंड खोलने की अनुमति बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने जिला प्रशासन को दी. इसके लिए परिवहन निगम के प्रशासक मुख्य ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है. इससे पहले प्रशासक मुख्य ने जिलाधिकारी व परिवहन निगम के प्रशासक के बीच एकरारनामा करने की आवश्यकता जतायी है, जिसकी प्रभावी रहने की अवधि निर्धारित रहेगी.
