स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम आयेगी 15 को, तैयारी शुरू

2019 के स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ा था भागलपुर इस बार भी मुकम्मल तैयारी नहीं भागलपुर : भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर दिल्ली की टीम 15 जनवरी तक भागलपुर आयेगी. टीम आने को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. लेकिन इस बार भी अभी तक तैयारी पूरी नहीं है. 2019 […]

2019 के स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ा था भागलपुर

इस बार भी मुकम्मल तैयारी नहीं

भागलपुर : भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर दिल्ली की टीम 15 जनवरी तक भागलपुर आयेगी. टीम आने को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. लेकिन इस बार भी अभी तक तैयारी पूरी नहीं है. 2019 में निगम को लगभग 450 अंक मिले थे. इस बार टीम के आने के बाद निरीक्षण के बाद इसका रिजल्ट मई के समय आयेगा.

घर-घर नहीं बंट पाया है डस्टबीन : डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव को लेकर निगम पिछले बार भी पिछड़ गया था. गीला-सूखा कूड़ा उठाव के लिए हर घर में दो डस्टबीन देना था. लेकिन अभी तक मात्र पांच वार्डों में डस्टबीन बांट पाया है. निगम की माने तो 12 जनवरी तक डस्टबीन आयेगा तो यह कब तक बंटेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >