भागलपुर : स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की चयनित 17 सड़कें जिन्हें दूसरा विभाग बना रहा, उन सड़कों का स्मार्ट सिटी फिर से डिजाइन रिव्यू करेगी. स्मार्ट सिटी सड़क को लेकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कॉडिनेशन कमेटी की बैठक कुछ दिन पहले बुलायी गयी थी. इस बैठक में निगम, बिजली विभाग व बुडको के अधिकारी शामिल हुए थे.
लेकिन इस बैठक सड़क विभाग नहीं आयी थी. इसके बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इन सभी विभाग को स्मार्ट सिटी की चयनित सड़कों की सूची भी भेजी और 23 दिसंबर तक जवाब देने के लिए कहा. लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया है. स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चीफ जनरल मैनेजर ब्रजेश कुुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए चयनित 17 सड़क में से दूसरे विभाग द्वारा जो सड़क बनाया जा रहा है, उसका डिजाइन रिव्यू किया जायेगा.
