भागलपुर : नगर निगम की ओर से पिछले कई वर्षों से घोषणा व आश्वासन में कीर्तिमान रच रहा है. छोटी-छोटी बातें विवाद बनकर शहरवासियों के सामने आती है. नगर निगम के पदाधिकारी खुद एसी व हीटर में बैठकर समस्या समाधान की बजाय उसे टालने का बहाना ढूढ़ते रहते हैं. कंपकपाती ठंड से गरीब कांप रहे हैं और अब तक कंबल खरीद को लेकर बैठक करने की ही योजना बन रही है.
बाबू कंबल बांटने की जगह ढूंढ़ रहे बहाना
भागलपुर : नगर निगम की ओर से पिछले कई वर्षों से घोषणा व आश्वासन में कीर्तिमान रच रहा है. छोटी-छोटी बातें विवाद बनकर शहरवासियों के सामने आती है. नगर निगम के पदाधिकारी खुद एसी व हीटर में बैठकर समस्या समाधान की बजाय उसे टालने का बहाना ढूढ़ते रहते हैं. कंपकपाती ठंड से गरीब कांप रहे […]

डिप्टी मेयर ने नगर आयुक्त काे लिखा पत्र : डिप्टी मेयर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि तीन सितंबर और 26 नवंबर को बैठक में लिये गये निर्णय के बाद भी वार्डों के गरीब, बेसहारा व वृद्धों के लिए कंबल वितरण को लेकर खरीद नहीं हुआ. इससे साफ जाहिर होता है कि बैठक में लिये गये निर्णयों के प्रति आप जागरूक नहीं हैं और कार्य संपादन की मंशा नहीं है. बढ़ती ठंड में गरीब, बेसहारा वृद्ध महिला-पुरुषों को काफी कष्ट सहना पड़ रहा है.
उनलोगों को नगर निगम से काफी अपेक्षाएं रहती हैं. हमें जवाब चाहिए कि आखिर किन कारणों से अभी तक कंबल क्रय की ओर कोई पहल नहीं की गयी. आपकी अनुपस्थिति में कोई दूसरा पदाधिकारी क्यों नहीं महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम हो पाते. जिनके कारण महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन ससमय नहीं हो पाता है.
रोज वार्ड में खरी-खोटी सुन रहे हैं पार्षद
वार्ड में सड़क काट कर पाइप डालने और फिर सड़क नहीं बनाने, पाइपलाइन बिछाने के बाद जलापूर्ति नहीं होने, ठंड आने के बाद कंबल वितरण नहीं करने पर पार्षदों को क्षेत्र के लोगों की बात सुननी पड़ रही है. पार्षद नेजाहत अंसारी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों के सामने अपना मुंह दिखाने लायक नहीं रहते हैं.
इसी कारण बैठक में रोना आ गया था. वहीं दूसरे पार्षद हंसल सिंह ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद पानी नहीं मिल रहा है. कई बार बुडको को चेतावनी दे चुके हैं.
पार्षद सदानंद मोदी ने बताया कि वार्ड 45 में समस्याओं की अंबार लगी है, लेकिन समाधान बहुत धीमी गति से होती है. पार्षद उमर चांद ने बताया कि वार्ड के विकास को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है. अभी कंबल नहीं मिल रहा है.