कोई समर्थन में, तो किसी ने किया िवरोध लोक शिकायत निवारण केंद्र गया मामला

भागलपुर : कला केंद्र के प्राचार्य आवास में अस्थायी तौर पर जोगसर थाना शिफ्ट करने का मामला बुधवार को कानूनी दायरे में चला गया. सितार वादक राय प्रवीर कुमार ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है, जिसकी सुनवाई की तिथि 31 दिसंबर तय हुई है. इसमें उन्होंने अनुरोध किया […]

भागलपुर : कला केंद्र के प्राचार्य आवास में अस्थायी तौर पर जोगसर थाना शिफ्ट करने का मामला बुधवार को कानूनी दायरे में चला गया. सितार वादक राय प्रवीर कुमार ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है, जिसकी सुनवाई की तिथि 31 दिसंबर तय हुई है.

इसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि कला केंद्र की जमीन पर अधिपत्य के लिए नगर निगम द्वारा वाद दायर कराया जाये और जमाबंदी रद्द करने का आदेश निर्गत किया जाये. वहीं डीआइजी, जिलाधिकारी व एसएसपी को आवेदन सौंप कर मांग की है कि कला केंद्र परिसर में थाना शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर रोक लगायी जाये. ज्ञात हो कि एसएसपी के प्रस्ताव पर प्राचार्य ने कला केंद्र के प्राचार्य आवास में अस्थायी तौर पर जोगसर थाना खोलने की अनुमति दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >