फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, नौकरी छोड़ कर भागा बिजली विभाग का स्विच बोर्ड ऑपरेटर

भागलपुर : फर्जीवाड़ा जांच से घबरा कर ज्वाइन करने के कुछ दिन बाद ही बिजली विभाग की नौकरी छोड़ एक व्यक्ति के फरार होने का मामला सामने आया है. सनोज कुमार नामक युवक पटना का रहने वाला है और हाल के कुछ दिन पहले नयी बहाली प्रक्रिया के तहत टीटीसी विद्युत उपकेंद्र में स्विच बोर्ड […]

भागलपुर : फर्जीवाड़ा जांच से घबरा कर ज्वाइन करने के कुछ दिन बाद ही बिजली विभाग की नौकरी छोड़ एक व्यक्ति के फरार होने का मामला सामने आया है. सनोज कुमार नामक युवक पटना का रहने वाला है और हाल के कुछ दिन पहले नयी बहाली प्रक्रिया के तहत टीटीसी विद्युत उपकेंद्र में स्विच बोर्ड ऑपरेटर में ज्वाइन किया था. उसे इस बात की भनक लग गयी थी कि बायोमीट्रिक जांच में वह पकड़ा जायेगा और कानूनी कार्रवाई के पेच में फंस सकता है.

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने फर्जीवाड़ कर नौकरी पाने वालों को चिह्नित करने के लिए नवनियुक्त चयन प्रक्रिया के अधीन सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) व प्रमाण पत्र सत्यापन के समय अभ्यर्थियों के बायोमीट्रिक पहचान का प्रावधान किया. इसके तहत नवनियुक्त सभी व्यक्तियों को बायोमीट्रिक जांच के लिए बुलाया गया, लेकिन सनोज कुमार जांच कराने नहीं पहुंचे. इससे पहले ही वह टीटीसी विद्युत उपकेंद्र से नौकरी छोड़ फरार हो गये. मुख्यालय ने निहित शर्तों के अधीन सनोज की नियुक्ति रद्द कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >