यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, एक की मौत, दो घायल

कहलगांव : शिवनारायणपुर सहायक थाना अंतर्गत शिवनारायणपुर-किशनदासपुर रोड पर भोरंग के पास रविवार की सुबह करीब पांच बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में बुद्धूचक थाना क्षेत्र के एकडारा निवासी पंकज कुमार साह (40 वर्ष) की मौके पर मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये. यात्रियों से भरा ऑटो शिवनारायणपुर रेलवे […]

कहलगांव : शिवनारायणपुर सहायक थाना अंतर्गत शिवनारायणपुर-किशनदासपुर रोड पर भोरंग के पास रविवार की सुबह करीब पांच बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में बुद्धूचक थाना क्षेत्र के एकडारा निवासी पंकज कुमार साह (40 वर्ष) की मौके पर मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये.

यात्रियों से भरा ऑटो शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन से किशनदासपुर गांव की ओर जा रहा था. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >