बागबाड़ी में शिफ्ट हुआ सहायक थाना बबरगंज

बाजार समिति के एक भवन में अस्थायी थाना चलेगा थाना का पुराना भवन हो चुका है जर्जर भागलपुर : जर्जर भवन में चल रहा सहायक थाना बबरगंज को तत्काल प्रभाव से बागबाड़ी स्थित बाजार समिति एक मकान में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है. गुुरुवार को डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष कुमार ने फीता […]

बाजार समिति के एक भवन में अस्थायी थाना चलेगा

थाना का पुराना भवन हो चुका है जर्जर
भागलपुर : जर्जर भवन में चल रहा सहायक थाना बबरगंज को तत्काल प्रभाव से बागबाड़ी स्थित बाजार समिति एक मकान में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है. गुुरुवार को डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष कुमार ने फीता काट भवन में प्रवेश कराया. हालांकि मकान के कुछ हिस्से का प्लास्टर टूट कर गिर चुका है.
बुनियादी सुविधा भी नहीं है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि 15 दिन के अंदर सारा कुछ दुरुस्त कर लिया जायेगा. भवन में जो कमी है, उसे पूरा कर लिया जायेगा. थाना बेहतर ढंग से संचालित किये जायेंगे. भवन का काम पूरा होने तक पुराने भवन में कुछ दिन थाना चलेगा.
मौके पर डीएम ने कहा कि बबरगंज थाना के भवन की हालत काफी जर्जर है. हाजत की स्थिति भी काफी खराब है. पुलिस महकमा से आवेदन मिलने पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से शिफ्ट कराया गया है. आठ से दस दिन के अंदर भवन के बचे कार्यों को पूरा कर लिया जायेगा. एसएसपी आशीष कुमार ने कहा कि तत्काल व्यवस्था की गयी है. थाना का पुराने भवन की हालत काफी खराब है. इसे देखते हुए शिफ्ट कराना जरूरी था.
बबरगंज थाना के नये भवन निर्माण के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है. मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जायेगा. मौके पर सिटी एसपी एसके सरोज, सदर एसडीओ आशीष नारायण, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, स्थानीय गोपाल कृष्ण, हरि किशोर सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >