अपहरण के बाद नाबालिग बेटी की हत्या से खौफजदा परिजनों ने छोड़ दिया गांव

नाथनगर : मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के छोटी बादरपुर निवासी अखिलेश यादव की अपहृत पुत्री शिवानी कुमारी (10) की हत्या के बाद पीड़ित परिजन खौफ में हैं. बेटी की हत्या के बाद से खौफजदा परिजनों ने गांव छोड़ दिया है. लड़की का परिवार अपने पुराने घर कहलगांव स्थित काजीपुरा चले गये हैं. रविवार दोपहर मधुसूदनपुर थाना […]

नाथनगर : मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के छोटी बादरपुर निवासी अखिलेश यादव की अपहृत पुत्री शिवानी कुमारी (10) की हत्या के बाद पीड़ित परिजन खौफ में हैं. बेटी की हत्या के बाद से खौफजदा परिजनों ने गांव छोड़ दिया है. लड़की का परिवार अपने पुराने घर कहलगांव स्थित काजीपुरा चले गये हैं.

रविवार दोपहर मधुसूदनपुर थाना पहुंची पीड़ित मां शर्मिला देवी इस कदर डरी हुई थी कि वह अपने घर न जाकर थाने से सीधे अपने रिश्तेदार के यहां चली गयी और वहां से कहलगांव लौट गयी. शर्मिला देवी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिसिया पूछताछ के लिए वह थाना गयी थी. उन्होंने बताया कि घर जाना, तो दूर थाना आने में भी उन्हें अब डर लगता है. शर्मिला ने बताया कि बेटी के दाह संस्कार के बाद पति अखिलेश यादव बेहोश हो गये और उन्होंने सुध-बुध खो दिया है.
कहलगांव में निजी डॉक्टर के पास उनका इलाज चल रहा है. मां ने कहा कि ऐसी नृशंस तरीके से हत्या करने वालों को कम से कम फांसी की सजा मिलनी चाहिए. उसके भाई के दोस्त आरोपित मुकेश यादव की पूर्व से उनकी बेटी पर बुरी नजर थी. सालभर के दौरान रात के अंधेरे में घर में घुस कर तीन बार दोनों मां-बेटी के साथ गलत करने का प्रयास किया था. शनिवार की सुबह शिवानी की लाश उसके घर के पास ही बगीचे में मिली थी.
सात दिन पहले छोटी बादरपुर निवासी अखिलेश यादव ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इसमें उन्होंने अपने ससुराल पक्ष के लोगाें को आरोपित बनाया था. बच्ची की हत्या की वजह ससुराल पक्ष की ओर से दी गयी एक कट्ठा जमीन बतायी गयी.
उधर, पुलिस ने शनिवार की रात अपहरण के आरोपित नाना विष्णुदेव उर्फ विशु यादव को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इसके अलावा पुलिस ने पीड़ित के घर के समीप स्थित झोपड़ी मालिक शाहजंगी के नवटोलिया निवासी रितेश कुमार यादव व शाहजंगी सतघरा का विकास कुमार को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है.
हालांकि पुलिसिया पूछताछ में हिरासत में लिये गये दोनों संदिग्धों ने अपहरण व हत्या मामले में खुद को अनभिज्ञ बताया. रविवार की शाम पूछताछ के बाद हिरासत में लिये गये दोनों संदिग्धों को छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि संदिग्धों की झोपड़ी में ही नशेड़ियों का अड्डा लगता था.
शनिवार को शिवानी के शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. परिजन शव अपने पैतृक गांव कहलगांव के काजीपुरा ले गये, जहां पांच साल के छोटे भाई सत्यम कुमार के हाथों मुखाग्नि दिलायी गयी.
मां बोलीं, हत्यारों को हो फांसी
शनिवार की सुबह शिवानी की लाश उसके घर के पास ही बगीचे में मिली थी
पुलिस ने बच्ची की हत्या का आरोपित नाना को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपित फरार
बेसुध पिता अस्पताल में एडमिट
बच्ची की हत्या की वजह ससुराल पक्ष की ओर से दी गयी एक कट्ठा जमीन बनी
भाई के दोस्त आरोपित मुकेश यादव की पूर्व से उनकी बेटी पर थी बुरी नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >