देर रात आदमपुर पहुंचा छात्र नयन का शव

भोपाल के डैम से बुधवार को बरामद हुआ था भागलपुर के रहने वाले इंजीनियरिंग छात्र नयन का शव फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मान कर रही है सभी बिंदुओं की जांच , पोस्टमार्टम से हत्या या आत्महत्या, पता चलेगा नयन का शव पहुंचने के बाद मोहल्ले में छाया मातम भागलपुर : मध्य प्रदेश के भोपाल […]

भोपाल के डैम से बुधवार को बरामद हुआ था भागलपुर के रहने वाले इंजीनियरिंग छात्र नयन का शव

फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मान कर रही है सभी बिंदुओं की जांच , पोस्टमार्टम से हत्या या आत्महत्या, पता चलेगा
नयन का शव पहुंचने के बाद मोहल्ले में छाया मातम
भागलपुर : मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित टेक्नोक्रेट इंस्टीट्यूटी ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग फाइनल इयर की पढ़ाई कर रहे भागलपुर स्थित आदमपुर निवासी नयन का शव बुधवार शाम कॉलेज के ही पास हथाईखेड़ा डैम से बरामद हुआ था. नयन का शव लेकर उसके शिक्षक पिता जितेंद्र भारद्वाज शनिवार देर रात करीब 11 बजे आदमपुर घाट रोड स्थित स्मृति भवन पहुंचे. नयन का शव उसके घर पहुंचते ही पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया.
उधर, भोपाल स्थित पिपलानी पुलिस ने इस संबंध में प्रभात खबर को बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक नयन की मौत का आत्महत्या मान कर ही वे लोग जांच कर हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात आने पर ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. पिछले दिनों दुर्गा पूजा की छुट्टियों में नयन अपने घर आया था. लेकिन फाइनल इयर प्रैक्टिकल परीक्षा होने की वजह से वह विजयादशमी के दिन ही भागलपुर से भोपाल चला गया. नयन के भाई ने बताया कि नयन हमेशा उससे सभी सुख और दुख की बातों को साझा करता था.
पर हाल में किसी भी तरह की परेशानी के बारे में उसने नहीं बताया. पूजा में घर आने के दौरान वह काफी खुश था.
बुधवार से पूर्व भी नयन से परिवार के लोगों की फोन पर बातचीत भी हुई थी, लेकिन कभी न तो किसी परेशानी के बारे में बताया और न ही परेशान दिखा. इधर, पिपलानी पुलिस से फोन पर हुई बात में उन्होंने बताया कि टीआइटी कॉलेज में हुए उपद्रव के बारे में उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >