कचरों के बीच रोशन करें अपनी दीपावली

शहर के गली-मोहल्ले में बजबजा रहा है कचरा, लापरवाह निगम ब्लीचिंग व चूना तक छिड़काव करना भूला भागलपुर : साफ-सफाई और दीयों का त्योहार इस बार शहर के लोग अपने अास-पास कचरों के ढेर और बजबजाती गंदगी के बीच रोशन करेंगे. वजह है, निगम क्षेत्र की साफ-सफाई का जिम्मेदार निगम गली-मोहल्लों और चौराहों से कचरा […]

शहर के गली-मोहल्ले में बजबजा रहा है कचरा, लापरवाह निगम ब्लीचिंग व चूना तक छिड़काव करना भूला

भागलपुर : साफ-सफाई और दीयों का त्योहार इस बार शहर के लोग अपने अास-पास कचरों के ढेर और बजबजाती गंदगी के बीच रोशन करेंगे. वजह है, निगम क्षेत्र की साफ-सफाई का जिम्मेदार निगम गली-मोहल्लों और चौराहों से कचरा तक उठाना भी भूल गया है. निगम सरकार ने त्योहारों को देखते हुए भी न तो शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था की और न ही फॉगिंग व चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव ही करवाया.

चौक-चौराहों के डस्टबिन हो रहे ओवरफ्लो : सफाई के नाम पर निगम ने शहर के चौक-चौराहों पर डस्टबिन तो रखवा दिया है, लेकिन इन ठिकानों से कचरे का उठाव न होने से ज्यादातर डस्टबिन ओवरफ्लो कर रहे हैं. इतना ही नहीं, जिन जगहों से कचरे उठाये भी जा रहे हैं, वहां चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव तक नहीं किया गया. ऐसे में गंदगी और सड़ांध से आसपास के गुजरने वाले और रहने वाले लोग परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >