मायागंज में डेंगू के दो और संदिग्ध मरीजों की मौत

भागलपुर : आदमपुर नया बाजार के प्रदीप ठाकुर की 26 वर्षीया बेटी खुशबू कुमारी की रविवार को जेएलएनएमसीएच के आइसीयू वार्ड मौत हो गयी. युवती को चार दिन पहले डेंगू का लक्षण होने के बाद परिजन उसे निजी क्लिनिक से लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे थे. हालत बिगड़ने पर खुशबू को आइसीयू में भर्ती किया गया, […]

भागलपुर : आदमपुर नया बाजार के प्रदीप ठाकुर की 26 वर्षीया बेटी खुशबू कुमारी की रविवार को जेएलएनएमसीएच के आइसीयू वार्ड मौत हो गयी. युवती को चार दिन पहले डेंगू का लक्षण होने के बाद परिजन उसे निजी क्लिनिक से लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे थे. हालत बिगड़ने पर खुशबू को आइसीयू में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

युवती का परिवार नवगछिया के लंगड़ा गांव का रहने वाला है. कुछ साल से पूरा परिवार भागलपुर में मकान बनाकर रह रहा था. परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले उसे तेज बुखार होने पर निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. जांच में डेंगू की पुष्टि हुई. वहीं, अररिया के पश्चिम डिमिया के दिनेश सिंह का पुत्र 18 वर्षीय विष्णु कुमार भर्ती था. परिजनों ने बताया कि डेंगू का लक्षण होने के बाद मरीज को पूर्णिया के एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया था. वहां हालत बिगड़ने के बाद उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल में विष्णु को 18 तारीख को ही भर्ती किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >