चार लाख से अधिक जमाबंदी में पेच

भागलपुर : प्रदेश सरकार ने जमीन की बिक्री में जमाबंदी को अनिवार्य करने का नियम तो लागू कर दिया, मगर इससे पहले अंचल स्तर पर तैयारी पूरी नहीं की गयी. राजस्व विभाग ने नये नियम को लेकर अप्रैल से ही सभी अंचलों को छूटे हुए या फिर गलत जमाबंदी में सुधार करने का टास्क दिया […]

भागलपुर : प्रदेश सरकार ने जमीन की बिक्री में जमाबंदी को अनिवार्य करने का नियम तो लागू कर दिया, मगर इससे पहले अंचल स्तर पर तैयारी पूरी नहीं की गयी. राजस्व विभाग ने नये नियम को लेकर अप्रैल से ही सभी अंचलों को छूटे हुए या फिर गलत जमाबंदी में सुधार करने का टास्क दिया था. इस टास्क को पहले अगस्त के अंत तक सुधार करने का लक्ष्य दिया गया, फिर इसे बढ़ाते हुए सितंबर तक किया.
लेकिन अंचलों में अभी तक जमाबंदी को सुधारने का काम चल रहा है. किसी ने भी काम पूरा होने का सर्टिफिकेट नहीं दिया है. इस कारण जमीनों की जमाबंदी सही से ऑनलाइन नहीं हो पायी है. अगर जमाबंदी सही से अपडेट नहीं हुआ, तो फिर संबंधित जमीन को बेचने में रैयत को परेशानी आयेगी.
सबसे अधिक गड़बड़ी कहलगांव अनुमंडल में
ऑपरेटरों की कमी से काम हो रहा है प्रभावित
अगस्त के अंत तक जमाबंदी सुधारने का तय था लक्ष्य
पिछले साल भी लिया सर्टिफिकेट, फिर भी निकली गलती : राजस्व विभाग ने सभी जमाबंदी को ऑनलाइन करने का काम पिछले साल ही शुरू किया था. तभी तत्कालीन अंचलाधिकारी से जमाबंदी को सही से ऑनलाइन करने का सर्टिफिकेट लिया गया, लेकिन दोबारा से हजारों जमाबंदी या तो छोड़ दिये गये और गलत चढ़ा दिये गये.
एक ही ऑपरेटर पर सामान्य कामकाज के अलावा जमाबंदी सुधार का भार
राजस्व विभाग की ओर से जमाबंदी को जल्दी से अपडेट करने में अलग से ऑपरेटर नहीं दिया. इस कारण अंचल में तैनात एक ही ऑपरेटर से सामान्य कामकाज के अतिरिक्त जमाबंदी अपडेट का भी काम लिया जा रहा है.
बीच में पंचायतीराज विभाग के निर्देश पर कार्यपालक सहायक को उक्त काम में लगाया गया, लेकिन बाद में विभाग ने निर्देश को वापस कर लिया. अब जमाबंदी सुधार की प्रक्रिया बहुत धीमी है. जानकारों के अनुसार, पूरे दिन सही से ऑपरेटर जमाबंदी सुधार का काम करे, तो वह अधिकतम 50 जमाबंदी में सुधार कर सकेगा.
जमीन के असली मालिक की पहचान है जमाबंदी : राजस्व विभाग में जमाबंदी ही असली जमीन के मालिक की पहचान को बताता है. जमीन की रजिस्ट्री के बाद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में नये मालिक के नाम से जमाबंदी बनती है. इस जमाबंदी की प्रविष्टि अंचल के सबसे अहम दस्तावेज पंजी-2 में अंकित होता है. जमाबंदी में सुधार भी पंजी-2 से ही देखकर किया जाता है.
छूटी या त्रुटिपूर्ण जमाबंदी
अंचल संख्या
सुलतानगंज 40,705
शाहकुंड 43,425
सबौर 18,509
गोराडीह 18,253
नाथनगर 20,841
जगदीशपुर 25,837
बिहपुर 22,491
नारायणपुर 7752
खरीक 39,307
नवगछिया 24,663
गोपालपुर 16,183
इस्माइलपुर 5502
रंगरा चौक 15,448
कहलगांव 77,858
सन्हौला 23,154
पीरपैंती 67,546

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >