होटल के काउंटर पर शुद्ध जल के बोतल में था तेजाब, पी गया युवक, हालत गंभीर

भागलपुर :कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक मस्जिद गली स्थित होटल संस्कार प्रबंधन की लापरवाही से एक युवक ने शुद्ध पानी की बोतल में रखा तेजाब पी लिया. वह अपने पिता का इलाज कराने यहां आया था और होटल में कमरा लेकर ठहरा हुआ था. ईशीपुर थाना क्षेत्र के बाराहाट पीरपैंती निवासी राज कुमार बिहारी […]

भागलपुर :कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक मस्जिद गली स्थित होटल संस्कार प्रबंधन की लापरवाही से एक युवक ने शुद्ध पानी की बोतल में रखा तेजाब पी लिया. वह अपने पिता का इलाज कराने यहां आया था और होटल में कमरा लेकर ठहरा हुआ था. ईशीपुर थाना क्षेत्र के बाराहाट पीरपैंती निवासी राज कुमार बिहारी का 26 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार उर्फ पप्पू जब तक कुछ समझ पाता उसकी हालत बिगड़ गयी.

परिजन उसे लेकर मायागंज अस्पताल गये जहां से उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया. वहां उसकी हालत गंभीर है. बुधवार देर शाम रणधीर की मां सरिता देवी ने कोतवाली थाने में आवेदन दिया. इधर, होटल प्रबंधन भी मान रहा है काउंटर पर शुद्ध पानी की बोतल में तेजाब रखा था, जिसे बाथरूम साफ करने के लिए लाया गया था.
रणधीर को लगी प्यास, मैनेजर ने कहा काउंटर पर है पानी पी लो : सरिता देवी ने बताया कि बीमार पिता राज कुमार बिहारी का इलाज कराने में रणधीर कुमार लगा हुआ था. 16 सितंबर को हमलोग होटल संस्कार के रूम नंबर 101 में ठहरे थे. दोपहर करीब तीन बजे रणधीर अपने पिता की जांच कराने के बाद होटल आया.
प्यास लगी. रूम में पानी का बोतल नहीं था. उनका भतीजा पवन कुमार काउंटर पर गया. वहां मैनेजर नहीं था. होटल के काउंटर पर पानी का बोतल रखा रहता था वह भी नहीं था. पवन ने मैनेजर को आवाज देकर पानी के बारे में पूछा. मैनेजर ने दूर से ही आवाज देकर काउंटर की ओर इशारा करते हुए कहा हमलोग के पीने वाला पानी काउंटर के नीचे है. ले लो.
पवन पानी का बोतल जिसपर शुद्ध जल लिखा था, लेकर कमरे में आ गया. पानी को जैसे ही रणधीर ने अपने मुंह में लिया उसे लहर व जलन होने लगी. कुछ देर बाद मुंह से खून भी निकलने लगा. पूरे कमरे में धुआं हो गया. दर्द के साथ रणधीर कमरे के बाहर आया और बेहोश हो गया. रणधीर को लेकर परिजन रिषू कुमार, पवन कुमार मायागंज अस्पताल गये. वहां से डॉक्टर ने सिलीगुड़ी रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >