पांच साल तक निर्माण के साथ रखरखाव होने वाली सड़कों

भागलपुर : पांच साल के लिए निर्माण के साथ रखरखाव की जाने वाली सभी आेपीआरएमसी सड़कों की जांच होगी. इसके लिए पथ निर्माण विभाग पटना ने जांच टीम गठित कर ली है. साथ ही विभाग के प्रशिक्षण परीक्षण एवं शोध संस्थान के निदेशक कार्यालय की ओर से टीम सदस्यों को प्रशिक्षण भी दे दिया गया […]

भागलपुर : पांच साल के लिए निर्माण के साथ रखरखाव की जाने वाली सभी आेपीआरएमसी सड़कों की जांच होगी. इसके लिए पथ निर्माण विभाग पटना ने जांच टीम गठित कर ली है. साथ ही विभाग के प्रशिक्षण परीक्षण एवं शोध संस्थान के निदेशक कार्यालय की ओर से टीम सदस्यों को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है.

टीम में 55 इंजीनियरों को शामिल किया गया है. टीम का सदस्य अलग-अलग डिवीजनों में पहुंचेंगे और सड़कों की जांच करेगी. इसमें से टीम के कुछ सदस्य जल्द ही भागलपुर आयेगी और यहां की सभी ओपीआरएमसी सड़कों की जांच करेगी.
140 करोड़ से निर्माण के साथ हो रहा रखरखाव कार्य : जिले में पीडब्ल्यूडी की लगभग सभी सड़कें ओपीआरएमसी योजना में शामिल है. सड़कों का ग्रुप बनाकर रखरखाव के लिए दो कांट्रैक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. दोनों कांट्रैक्टर 70-70 करोड़ से सड़कों का निर्माण समेत रखरखाव कार्य करा रहे हैं, जो पांच सालों तक चलता रहेगा.
ओपीआरएमसी की सड़कें
अकबरनगर-शाहकुंड-अमरपुर, भागलपुर-अमरपुर वाया कजरैली, सुलतानगंज से तारापुर, तिलकामांझी-चंपानगर पथ वाया आदमपुर, महिला कॉलेज मिरजानहाट भागलपुर हंसडीहा, शाहकुंड से असरगंज, शंभूगंज-असरगंज, तिलकामांझी-बरारी भागलपुर वैकल्पिक बाइपास, भागलपुर-अमरपुर-कोतवाली, गोड्डा-पीरपैंती, गोड्डा-पीरपैंती, सन्हौला-हनवारा, घोघा-सन्हौला, जगदीशपुर से सन्हौला, कहलगांव बर्निंग घाट, नवगछिया से महादेवपुर घाट, खरीक चोरहर, कटरिया-तीनटंगा, बिहपुर से वीरपुर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >