चेंबर कार्यालय में मालगुजारी कर शिविर 11 और 12 को

भागलपुर :इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, सुजागंज भागलपुर की ओर से दो दिवसीय मालगुजारी कर वसूली का शिविर 11 व 12 अगस्त को लगेगा. शिविर में जगदीशपुर अंचल के अंतर्गत आने वाले रैयतों का कर भुगतान होगा. इसे लेकर चेंबर के प्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात की और बताया कि शहरवासियों को इस […]

भागलपुर :इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, सुजागंज भागलपुर की ओर से दो दिवसीय मालगुजारी कर वसूली का शिविर 11 व 12 अगस्त को लगेगा. शिविर में जगदीशपुर अंचल के अंतर्गत आने वाले रैयतों का कर भुगतान होगा. इसे लेकर चेंबर के प्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात की और बताया कि शहरवासियों को इस तरह के भुगतान के लिए जगदीशपुर अंचल कार्यालय जाना होता है.

शिविर के संयोजक शरद सालारपुरिया ने बताया कि चेंबर के आग्रह पर डीएम प्रणव कुमार ने जगदीशपुर अंचलाधिकारी को इस शिविर कार्य के लिए निर्देश दिया. महासचिव रोहित झुनझुनवाला ने अंचलाधिकारी से संबंधित पत्र की प्राप्ति के आधार पर बताया कि यह शिविर चेंबर कार्यालय में 11 अगस्त 2019 को सुबह 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक एवं 12 अगस्त 2019 को सुबह 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक लगेगा. सह-संयोजक अभिषेक जैन ने बताया कि मालगुजारी की रसीद कटवाने के लिए लाभार्थियों को अभी तक की कटवाई हुई अंतिम रसीद लाने से सुविधा होगी.

समय भी कम से कम लगेगा. इस कार्य को संपन्न कराने के लिए चेंबर के उपाध्यक्ष अजीत जैन, नीरज कोटरीवाला, सचिव सी ए पुनीत चौधरी, गिरधर गोपाल मवांडिया, आशीष सराफ, सुशील कोटरीवाला, बालकिशन मावंड़िया, अभिषेक डालमिया, ओमप्रकाश कनोडिया और अमरनाथ चमड़िया लगे हैं. अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला ने बताया कि चेंबर के सदस्यों एवं भागलपुर निवासियों की निरंतर मांग पर इस शिविर का आयोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >