बाइक-ऑटो में टक्कर, दो सगे भाई घायल

कहलगांव : घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर स्थित गेरुआ कंक्रीट पुल के समीप रविवार की रात करीब 8:30 बजे कहलगांव की ओर से आ रही मोटरसाइकिल सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गयी. हादसे में बाइक पर सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों युवक पक्कीसराय के गुटरी तांती के […]

कहलगांव : घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर स्थित गेरुआ कंक्रीट पुल के समीप रविवार की रात करीब 8:30 बजे कहलगांव की ओर से आ रही मोटरसाइकिल सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गयी. हादसे में बाइक पर सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये.

दोनों युवक पक्कीसराय के गुटरी तांती के पुत्र निक्को तांती व कोको तांती हैं. दुर्घटना के बाद काफी देर तक एनएच 80 पर तड़पता रहा. राह से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसे पहचान तो उसके परिजनों को सूचना दी. तब परिजन दोनों को उठाकर सीधे मायागंज ले गये. वहां दोनों का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >