भागलपुर : रेल मालदा डिवीजन के सीनियर डीसीएम एसके लाल के निरीक्षण से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पूरी व्यवस्था दुरुस्त की जाने लगी. सीनियर डीसीएम निरीक्षण के दौरान यात्रियों को सुविधाएं देने की बात कह सुलतानगंज चले गये.
वह बुधवार देर रात में ही पहुंचे थे और गुरुवार सुबह नौ बजे के करीब रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने पहले रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. स्टेशन की सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और इसमें सुधार लाने के निर्देश दिया. उन्होंने रेल आरक्षण काउंटर जाकर यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को जाना और रिजर्वेशन ऑफिस का निरीक्षण कर यात्रियों को उचित सुविधाएं देने का निर्देश दिया.
रेल टिकट विंडो के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने और टिकट जल्दी देने को ताकीद की. मौके पर रेल अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि वे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने दें. उन्होंने स्टेशन पर पार्सल, खान-पान सेवा, पेयजल व्यवस्था आदि विभागों का निरीक्षण किया गया.
